सम्मान समारोह सात अक्टूबर को
बीकानेर | बाहेतीपंचायत ट्रस्ट द्वारा सात अक्टूबर को शाम चार बजे बाहेती भवन में आयोजित समारोह में माहेश्वरी समाज के मेधावी 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सचिव भगवान दास अध्यक्ष जीवन लाल बाहेती ने बताया कि समारोह में सांसद अर्जुन राम मेघवाल, विधायक डा गोपाल जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य का अभिनंदन भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि दिल्ली के उद्योगपति सुशील बाहेती, विशिष्ट अतिथि कमल किशोर चांडक होंगे। अध्यक्षता मुंबई के उद्योगपति हनुमान प्रसाद बाहेती करेंगे।