पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यास कॉलोनी सौंदर्य करण के लिए युवाओं ने की पहल

व्यास कॉलोनी सौंदर्य करण के लिए युवाओं ने की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | युवाजन चेतना समिति ने जय नारायण व्यास कालोनी के सौंदर्य करण के लिए आवाज उठाई है। समिति से जुड़े युवाओं का कहना है कि नगर की पॉश कालोनी होते हुए भी यहां अव्यवस्थाएं फैली हुई है। इससे केवल कालोनी की अपितु नगर की छवि धूमिल होती है। समिति अध्यक्ष विवेक आहूजा के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कालोनी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्य करण के लिए कालोनी वासियों के सहयोग से छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा एवं सुगम में भी समस्या समाधान के लिए गुहार लगाई है। आहूजा के साथ डा नवनीता, जे पी शर्मा, विजय नागल, अमित ढींगरा, कैलाश रिठोदिया , गौरव जैन, रघुवीर सिंह, प्रवीण भाटी, कुणाल लीखा , कपिल गोयल के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को व्यास कालोनी की सड़कों की दशा सुधारने के कदम शीघ्र उठाने, आवारा पशुओं से कालोनी को मुक्त रखने के उपाय करने, रोडलाइट व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डिस्कॉम एवं संबंधित ठेकेदार को पाबंद करने, सफाई अभियान चलाने आदि के सुझाव दिए हैं।