पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएनए की मीटिंग में एक बैनर पर चुनाव की मांग उठी

आरएनए की मीटिंग में एक बैनर पर चुनाव की मांग उठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन (आरएनए) की सोमवार को हुर्ई मीटिंग में नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव एक ही बैनर पर करवाने की मांग उठी। कर्मचारियों-पदाधिकारियों ने कहा, नर्सेज की एकता के लिए दोनों आरएनए और आरआरएनए की बजाय संयुक्त संगठन बनाकर चुनाव करवाया जाए।

नर्सिंग क्लास रूम में हुई मीटिंग में आरएनए के जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण रोहिल्ला, कुलवीर सियाग, मीनाक्षी सैम्युअल, राजेन्द्र बिजारणिया, महेश श्रीमाली आदि ने विचार रखे। इन नेताओं ने एकल चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को नर्सेज की संयुक्त मीटिंग बुलाने का सुझाव भी रखा।इससे पूर्व राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (आरआरएनए) अपना चुनावी कार्यक्रम घोषित कर चुका है। संगठन की अध्यक्ष संतोष तंवर का कहना है, अक्टूबर माह में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और 10 नवंबर को चुनाव की तिथि प्रस्तावित है। इस घोषणा को देखते हुए आरएनए ने यह मीटिंग कर सामूहिक चुनाव करवाने की बात उठाई है।

नर्सिंग कर्मियों को संबोधित करते अब्दुल वहीद।