पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा डांडिया नृत्य में झूमा शहर

गरबा डांडिया नृत्य में झूमा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जिला माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा माखण भोग में डांडिया नाइट आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नयाशहर थाना प्रभारी दरजा राम थे।
आयोजन में समाज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में बेस्ट कपल आदि के पुरस्कार दिए गए।

वहीं दूसरी ओर रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा नवरात्रा पर वृंदावन मैरिज पैलेस में रविवार को एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा, शिवरतन अग्रवाल, डी पी पचीसिया के आतिथ्य में डांडिया रास का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष विमल चांडक ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट कपल महेश-बबीता, मिसेज नवरात्रा पूर्णिमा राठी, मिस्टर श्रीरतन मोहता, बेस्ट किड मन्नत शर्मा, ऋषभ चांडक को सम्मानित किया गया। नवरात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बेस्ट डांस में विराट सागर, प्रियंक तावणिया, बेस्ट ड्रेस के विभिन्न वर्ग में श्वेता आचार्य, विजयलक्ष्मी पुरोहित, आरती कोठारी, अनुराधा बिस्सा।
बेस्ट स्माइल में रुचिका हर्ष, बेस्ट कपल में मोनिका विजय पुरोहित, मोनिका-अरुण आचार्य, बेस्ट ग्रुप में चंद्र एंड ग्रुप, शालू एंड ग्रुप, धमाल एंड ग्रुप, लक्की एंड ग्रुप। बेस्ट फेस शीतल स्वामी, विजय रंगा चुने गए7 गोपाल व्यास ने बताया कि प्रतिभागियों में से केके पुरोहित, प्रेमप्रकाश व्यास, जितेन्द्र व्यास, कुंज व्यास, शेखर, रामदेव व्यास आदि ने प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन किया। संचालन गणेश कलवाणी ने किया।
विजेताओं को कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। आभार नारायण व्यास ने प्रकट किया।

राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण विकास समिति द्वारा शिव शक्ति भवन में डांडिया महोत्सव मनाया गया। महिलाओं के लिए हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि नारायण दास सेवग, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र शर्मा, नरसिंह शर्मा थे।
अध्यक्षता विजया शर्मा ने की। जस्सूसर गेट अंदर आयोजित डांडिया में गरबा आयोजन में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पांडाल में गणेश, माता दुर्गा सहित देवी देवताओं की मूर्तियों का शृंगार कर पूजन किया गया। भादाणी पिरोल बड़ा बाजार में तीन अक्टूबर तक चलने वाले नवदुर्गा महोत्सव के पहले दिन सोमवार को दुर्गा पूजन किया गया।