स्ट्रीट टू स्कूल के लिए चिन्हीकरण 11 से
स्ट्रीट टू स्कूल के लिए चिन्हीकरण 11 से
बीकानेर | जिलेमें स्ट्रीट टू स्कूल अभियान के लिए बाल कल्याण समिति द्वारा 11 दिसंबर से चिन्हीकरण कार्य आरंभ किया जाएगा। इस बारे में समिति की बैठक आयोजित की गई। सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग कविता स्वामी, समिति अध्यक्ष डा प्रभा भार्गव ने ऐसे क्षेत्रों के बारे में बताया जहां शिक्षा से वंचित बच्चों को लाभांवित किया जा सकेगा। राजेंद्र जोशी आदि ने बच्चों को शिक्षित करने का महत्व बताया।