पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर से गोलूवाला चलने वाली रोडवेज की बस बंद

बीकानेर से गोलूवाला चलने वाली रोडवेज की बस बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | रोडवेजके बीकानेर आगार की ओर से बीकानेर से हनुमानगढ़ के गोलूवाला तक चलने वाली बस को बंद कर दिया गया है। वहीं नापासर, खाजूवाला, श्रीगंगानगर तथा जयपुर रूट पर चलने वाली 12 बसों का संचालन यथावत रखने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजे गए है।

दरअसल, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर 15 रुपए प्रति किलोमीटर से कम आय अर्जित करने वाली रोडवेज की बसों का संचालन बंद करने के आदेश 26 नवंबर को जारी किए थे। बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक ने नापासर, खाजूवाला, गोलूवाला, श्रीगंगानगर तथा जयपुर रूट की घाटे में चल रही 13 बसों के चालक एवं परिचालकों को सप्ताहभर में प्रति किलोमीटर आय 15 रुपए से अधिक करने के लिए पाबंद किया था। बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक भागीरथ सिंह शेखावत ने बताया कि बीकानेर से गोलूवाला रूट पर चलने वाली बस की आय में इजाफा नहीं होने के कारण उसे बंद कर दिया गया। वहीं अन्य रूट नापासर, खाजूवाला, श्रीगंगानगर तथा जयपुर रूट पर चलने वाली 12 बसे जिनकी पहले आय प्रति किलोमीटर 14.60 रुपए थी। वहीं बढ़कर अब 16 रुपए प्रति किलोमीटर हो गई है।

इन बसों का संचालन यथावत रखने के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृत के लिए निगम मुख्यालय भेजे गए हैं।