पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीबीएम को मिले 250 नर्सिंग कर्मचारी

पीबीएम को मिले 250 नर्सिंग कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीबीएमअस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों को कुनबा बढ़ने लगा है। नए कर्मचारियों की नियुक्तियों को काम शुरू हो गया है। सोमवार को 30 नर्सिंग कर्मचारियों ने पीबीएम अस्पताल में अपनी ज्वॉइनिंग दी।

राज्य सरकार ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को 526 नर्सिंग कर्मचारियों की सूची भेजी थी, जिसमें से करीब ढाई सौ कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो गया है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। इनमें से 30 कर्मचारियों ने सोमवार को पीबीएम अधीक्षक को अपनी ज्वॉइनिंग दे दी है। अन्य कर्मचारियों के मंगलवार को जोइन करने की संभावना है। जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने 272 नर्सिंग कर्मियों की वेटिंग जारी की है। इन्हें नौ से लेकर 11 दिसंबर तक कॉलेज में उपस्थिति देनी होगी। कुल आबंटित पदों में से 50 प्रतिशत पद महिला नर्सिंग कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। नए नर्सिंग कर्मचारियों के आने से नर्सिंग कर्मचारी नेता अब्दुल वाहिद ने प्रसन्नता जताई है। नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मेघवाल ने अलग-अलग दल गठित कर नए कर्मचारियों को मार्ग दर्शन किया।