बादलों से बढ़ा रात का पारा
बीकानेर | रविवारको दिन के साथ रात में भी निम्न परत के बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा। इस कारण दिन में तेज धूप निकली जिससे दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा लगातार धीमी चल रही है। एक किलाेमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली।