- Hindi News
- वित्तीय साक्षरता को लेकर हुई बैंक ऑफ बड़ोदा की संगोष्ठी
वित्तीय साक्षरता को लेकर हुई बैंक ऑफ बड़ोदा की संगोष्ठी
वित्तीयसाक्षरता को लेकर सोमवार को बैंक ऑफ बड़ोदा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन बैंक ऑफ बड़ोदा के कॉरपोरेट कार्यालय मुंबई के कृषि एवं ग्रामीण बैंकिंग विभाग की ओर से तेजा गार्डन सैरुणा में किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमहाप्रबंधक आरके मैथ्यू ने कहा कि किसानों को परंपरागत तरीकों के साथ उन्नत तकनीक को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने बैंक द्वारा तत्काल ऋण, पॉलीहाउस, खेतों में आवास भंडारगृह निर्माण, किसानों को कार लोन आदि योजनाओं के बारे में भी बताया। साथ ही कृषि अधिकारियों को किसानों को सब्सिडी की जानकारी देने के लिए भी पाबंद किया। बीकानेर क्षेत्रिय प्रबंधक तेजपालसिंह राठौड़ ने बैंक के साथ जुड़कर आय बढ़ाने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ शाखा प्रबंधक नरेंद्र पाल ने आभार जताया। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ शाखा द्वारा 30 किसानों को 67 लाख, सूडसर शाखा द्वारा 16 किसानों को 56 लाख शेरेरा शाखा द्वारा तीन किसानों को 37.65 लाख रुपए का ऋण दिया गया। इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, बजरंगलाल सारस्वा, कानाराम तर्ड, भंवरलाल सारण, लक्ष्मण राम खिलेरी, नत्थू नाथ मंडा, महावीर माली, कमलकिशोर नाई, कृषि मंडी व्यापार मंडल संरक्षक सत्यनारायण सारस्वत आदि भी उपस्थित थे।
श्रीडूंगरगढ़. बैंक आऊ बडौदा के वितिय साक्षरता एवं कृषक संगोष्ठी में ऋण वितरण करते बैंक अधिकारी।