पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा हाई स्कूल में मास्क प्रतियोगिता

शिक्षा हाई स्कूल में मास्क प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा हाई स्कूल में मास्क प्रतियोगिता

बीकानेर | शिक्षाहाई स्कूल में मास्क प्रतियोगिता आयोजित कर प्राचार्य इंदु करल ने बच्चों को मास्क की महत्ता बताई। बच्चों ने इस अवसर पर बैटमैन, सुपरमैन, क्रिश सहित अनेक मास्क बनाए और उन्हें लगा कर शाला में घूमे। पाठ्य सहगामी गतिविधियों की सचिव रेणुका बडग़ुजर ने प्रतियोगिता विजेताओं के नाम घोषित किए।

किशोरसर क्लासेज में नए बैच

बीकानेर | सरकारीप्रेस के सामने माजीसा बास में इंग्लिश बाई किशोर सर क्लासेज में इंग्लिश स्पोकन के नए बैच नौ दिसंबर से आरंभ हो रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे एवं शाम पांच बजे से लगने वाले नए बैचों में पंजीयन किए जा रहे हैं। किशोर सर ने बताया कि इससे पूर्व आठ दिसंबर को बीके स्कूल में भी नए बैच आरंभ हो गए हैं।

फिजियोथैरेपीकैंप में 148 रोगी लाभांवित

बीकानेर | सुगनीदेवी जेस राज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में छह से आठ दिसंबर तक आयोजित निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में कुल 148 रोगी लाभांवित हुए। ट्रस्टी गणों ने डा नीरज सचदेवा, डा सुभाष भास्कर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। ऐसे कैंप अस्पताल द्वारा भविष्य में भी लगाए जाते रहेंगे।

नेसलेरिकआयुर्वेद स्पा का शुभारंभ

बीकानेर | बीकानेरमें आयुर्वेदिक हैल्थ मसाज के केन्द्र नेसलेरिक आयुर्वेद स्पा का उद्घाटन सोमवार को विश्वजीत हरासर ने किया। केन्द्र में केरल के प्रशिक्षित आयुर्वेदिक बॉडी मसाज की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। यहां शिरोधरा, हर्बल फेशियल, एरोमा मसाज रिफ्लेक्सोलोजी आदि मसाज आयुर्वेदिक तरीके से की जाएगी।