मारपीट तोड़फोड़ का आरोप
बीकानेर | पुरानाबस स्टैंड पर चाय के खोखे पर आकर मारपीट तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। गैरसरियों का मोहल्ला निवासी सलीम की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच दिसंबर को चौतीना निवासी ओमप्रकाश गुर्जर, उसका पुत्र संजय चार-पांच अन्य एकराय होकर पुराना बस स्टैंड पर उसके चाय के खोखे पर आए। आरोपियों ने शराब की लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर मारपीट की। गल्ले से रुपए निकाल लिए, तोड़फोड़ की, छप्पर जला दिया और खोखा पलट दिया।