रानीबाजार में भिड़े दो गुटों के लोग
रानीबाजारमें परदेसियों की बगेची के पास दो गुटों के लोग आपस में भिड़ पड़े। दोनों गुटों की ओर से कोटगेट पुलिस थाने में परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
रानीबाजार में होटल भवानी के पीछे रहने वाले एक गुट के नवीन बिश्नोई की ओर से पुलिस को पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह वार्ड संख्या 34 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा था। इससे सफदर उर्फ बंटी जुनेजा, जावेद उर्फ लक्की, रवि धोबी राहुल धोबी रंजिश रखने लगे। सफदर उसका परिवार मोहल्ले में चौकी की खुली जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसका विरोध करने पर भी वह रंजिश रखता है। रविवार की रात को करीब 12 बजे नवीन मांगीलाल बिश्नोई रानीबाजार में जागरण से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान चौक में पहुंचे तो आरोपी अन्य लोगों ने एकराय होकर तलवार अन्य हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो वे फरार हो गए। दूसरे गुट के परदेसियों की बगेची निवासी रवि धोबी की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि नवीन बिश्नोई आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है और झगड़ा-मारपीट करता रहता है। चुनावी रंजिश के कारण वह, मांगीलाल बिश्नोई, कपिल चार-पांच अन्य लोग तलवारें अन्य हथियार लेकर उसके घर में घुसे और जातिसूचक गालियां निकालकर मारपीट की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी फरार हो गए। कोटगेट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए हैं।