यूथ संदेश स्मारिका का विमोचन
बीकानेर | खेतेश्वरयूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यूथ संदेश स्मारिका का विमोचन एस पी संतोष चालके ने किया। संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्मारिका संस्था की गतिविधियों एवं कार्यों पर आधारित है। कौशल पडि़हार, विमल बिनावरा, विकास मोदी, कपिल राठौड़ आदि कार्यकर्ताओं ने एस पी का धन्यवाद ज्ञापित किया।