परिजनों से मिलाया दो बालकों को
बीकानेर | चाइल्डलाइन और सावधान संस्था ने दो बालकों को उनके परिजनों से मिलाया है। चाइल्ड लाइन के समन्वयक चेना राम बिश्नोई ने बताया कि पिछले दिनों लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले आठ वर्षीय उदय को उसके पिता गोरखपुर यूपी के रमेश गुप्ता के सुपुर्द किया गया। बालक को पहले किशोर गृह में आश्रय दिलाया गया था। सावधान के दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आठ दिन पूर्व परिजनों से बिछुड़े 12 वर्षीय लल्लन मुखिया को जयपुर से मिली सूचना पर संस्था द्वारा यहां लाकर खगडिय़ा बिहार निवासी उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।