पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संस्कार केन्द्र झोला पुस्तकालय शुरू

बाल संस्कार केन्द्र झोला पुस्तकालय शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल संस्कार केन्द्र झोला पुस्तकालय शुरू

बीकानेर | सेवाभारती की ओर से बुधवार को बेणीसर बारी में बालक-बालिकाओं के लिए बाल संस्कार केन्द्र एवं झोला पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ। सेवा भारती के जिला मंत्री एडवोकेट विजय नृसिंह व्यास ने बताया कि केन्द्र में कक्षा एक से पांच तक के बालक-बालिकाओं के लिए डेढ़ घंटे का कालांश होता है, जिसमें प्रथम 45 मिनट अध्ययन 15-15 मिनट के क्रमश: संस्कार एवं साधारण ज्ञान की शिक्षा दी जाती हे। अंतिम 15 मिनट में रुचि परक खेल होते है। केन्द्र की प्रमुख राधिका ने बच्चों काे अध्ययन करवाया। उन्होंने बताया कि सेवा भारत की ओर से वाल्मीकि बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, नत्थूसर बास, प्रताप बस्ती, गाडिया लुहारान आदि में ऐसे केन्द्र चल रहे है। कार्यक्रम में रामकिशन गुजराती, गोपाल वाल्मीकि, दिनेश चांवरिया आदि उपस्थित थे।