पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर हर महादेव बाबा रामदेव क्लब विजयी

हर-हर महादेव बाबा रामदेव क्लब विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जयभैरूनाथ क्लब किसमीदेसर के तत्वावधान मे बीकानेर माली (सैनी) समाज की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शार्दूल क्लब मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वेटेरनरी विवि के कुलपति डॉ. ए.के.गहलोत राजकीय अभिलेखागार के निदेशक महेन्द्र खडग़ावत ने किया। पहले मैच में निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खडग़ावत इलेवन 112 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरे मैच में डीएन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। जबकि बाबा रामदेव टीम ने चार विकेट के नुकसान के बाद लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज दी।