बीकानेर | समाजवादीपार्टी की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सचिव विजय सिंह शेखावत ने जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। शेखावत ने बताया कि 31 दिसंबर को पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी के साथ सदस्या अभियान भी शुरू किया जाएगा।