पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटे चैंबर में फसा ऊंट का पैर

टूटे चैंबर में फसा ऊंट का पैर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | मुख्य डाकघर के समाने बुधवार की सुबह सड़क के बीच सीवरेज लाइन के टूटे चैंबर में ऊंट का पैर घुटनों तक फस गया जिसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाली को काटकर निकाला गया। इस घटना की जानकारी रफीक अली ने सावधान इंडिया के दिनेश सिंह भदौरिया दी। यहां पहुंची जेसीबी मशीन ने भी ऊंट का पैर निकालने का प्रयास किया।
कटर से चैंबर की जाली को काटा और जेसीबी मशीन से चैंबर के उखाड़ा तब कहीं जाकर ऊंट का पैर जाली से निकल पाया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 15 दिनों में शहर के सभी चैंबरों को सही नहीं किया गया तो सड़कों पर जाम लगाना शुरू कर दिया जाएंगा।