पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षित है परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाना

सुरक्षित है परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरक्षित है परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाना

बीकानेर | आर्मीपब्लिक स्कूल में आयोजित परमाणु ऊर्जा विषयक सेमिनार में भारत की परमाणु सहेली डा नीलम गोयल ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाना पूरी तरह सुरक्षित है। क्योंकि इस कार्य में सुरक्षा मापदंडों का बारीकी से ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि संसार में 14500 रिएक्टर वर्ष और भारत में 350 रिएक्टर वर्ष से परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाई जाती रही है। स्कूल प्रिंसिपल शशि शर्मा एवं स्टाफ ने डा नीलम का आभार व्यक्त किया।

पांचलाख की धोखाधड़ी के मामले में जांच की मांग

बीकानेर | व्यासकालोनी थाना में दर्ज पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी संबंधी एक मामले की जांच शीघ्र करवाने की मांग का ज्ञापन जिला कलेक्टर को भेजा गया है। शिवबाड़ी के लालचंद ने ज्ञापन में इस्तगासे के जरिये नवंबर 14 में दर्ज प्रकरण का पूरा हवाला भी दिया है।