ओम करणी क्लब दादोजी क्लब विजयी
बीकानेर | ब्राह्मणस्वर्णकार खेल-कूद समिति की प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मैचों में ओम करणी क्लब विरुद्ध सोनी सुपर किंग्स के बीच मैच हुए। यह मैच ओम करणी क्लब ने छ: विकेट से जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ मैच भंवरलाल रहे। दूसरे मैच में दादोजी क्रिकेट क्लक विरुद्ध बी.एम. क्लब दादोजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन 6 विकेट के नुसान पर बनाए। बी.एम. क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 68 रन बनाए। दादोजी क्रिकेट क्लब ने 102 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ मैच धर्मेश रहे।