मानवाधिकारों की रक्षा करने की शपथ
बीकानेर | अतिरिक्तजिला कलेक्टर राजेश कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में विश्व मानव अधिकार दिवस पर अधिकारियों एवं कार्मिकों को शपथ दिलाई।
चौहान ने बुधवार को अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त एवं भारत द्वारा स्वीकृत अंगीकृत सभी अंतरराष्ट्रीय संधियों में वर्णित अधिकारों की वफादारी एवं सच्चाई की पालना के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी मानव अधिकारों का आदर सम्मान करने की शपथ दिलाई। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कार्मिक एवं पुलिस अधिकारियों को मानव अधिकार की शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर राजकीय विधि महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता एस डी एस तंवर सहित डा विभा शर्मा, डा वी आर बिश्नोई, छात्र वर्ग में शहनाज, उपासना, रजनीश, रविंद्र, दिनेश आदि ने मानवाधिकार आयोग के कार्य बताए। उधर मानव मौलिक अधिकार एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवास मनाया इस मौके पर महासचिव एस.के.चावला ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार बेनीवाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।डूंगर कालेज में मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मानवाधिकार संरक्षण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में मुकेश पटीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने बताया कि ललित भाटी द्वितीय एवं आदित्य बिस्सा तृतीय रहे। डा बजरंग सिंह राठौड़, डा साधना भंडारी, डा बिंदू भसीन के संयोजन एवं निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा इंद्र सिंह राजपुरोहित एवं डा सतीश गुप्ता शामिल थे।
कलेक्ट्रेट में मानवाधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेते कर्मचारी।