बूथ सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
बूथ सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
बीकानेर | प्रदेशभजपा के सुशासन के एक वर्ष के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए देहात भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मंत्री अशोक भाटी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल शगुन पैलेस में पूर्व उप महापौर मनीष पारीक बैठक लेंगे। कार्यकर्ताओं के जयपुर रवाना होने के लिए संगठन ने बसें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंडल अध्यक्षों प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी ली। प्रत्येक बूथ से जयपुर जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। तमाम मंडल पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में जन संपर्क किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इस संबंध में सैयद महबूब अली की अध्यक्षता में सुभाषपुरा में बैठक आयोजित की गई। महामंत्री अकबर भाई, अब्बास गौरी, शहजाद अली आदि मौजूद थे।
रोजगारोन्मुखीग्राम सभा आयोजित
बीकानेर | राजस्थानकौशल आजीविका विकास निगम द्वारा बज्जू में रोजगारोन्मुखी ग्राम सभा आयोजित की गई। जिला सलाहकार ओम प्रकाश व्यास ने बताया कि बीपीएल युवाओं को कौशल दक्षता प्रशिक्षण दिलाने संबंधी जानकारियां दी गई। अध्यक्षता सरपंच ने की। विशिष्ट अतिथि अशोक देवड़ा सहित वक्ताओं ने युवाओं को रोजगार योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
विरोधमें काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे
बीकानेर | जिप्सममाइन वर्कर्स यूनियन ने आरएसएमएम को सात कंपनियों में विभाजित करने के निर्णय के विरोध में काली पट्टी बांध कर कार्य करने की घोषणा की है। महासचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि आरएसएमएम बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर संस्थान के समस्त कर्मचारी काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।