पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरुधरइंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर सीनियर दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज निदेशक प्रो. मधुकर बागडि़या एवं प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित सांघी एवं संचालक डॉ.एस.के.टाक ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय सहायक विद्यालय के विद्यार्थी हिरल सिंघल एवं कनिष्का विजेता एवं इसी विद्यालय के अनिकेत जैन एवं मोहित कंसल उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में बीकानेर बॉयल स्कूल के विद्यार्थी अभिमन्युसिंह एवं अनिरुध शर्मा विजेता एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के रामदेव गोदारा दीपाकर शर्मा उपविजेता रहे।