- Hindi News
- बिजली बंद मेंटिनेस के चलते आज छह घंटे का पावर कट
बिजली बंद - मेंटिनेस के चलते आज छह घंटे का पावर कट
बीकानेर | विद्युतनिगम द्वारा केबल के रख-रखाव एवं मेंटीनेंस कार्य के चलते मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खेतेश्वर बस्ती, गोपेश्वर मंदिर के पास, शिव शक्ति गैस एजेंसी मुस्तफा मस्जिद (बंगला नगर) के आस-पास पावर सप्लाई बंद रहेगी। सागर, हिमतासर, रेडमलसर, आजाद नगर, लक्ष्मी नगर और सागर जैसे क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं दूसरी ओर नौरंगदेसर, हेमेरा, शेरेरा, शिवबाड़ी गांव, पवनपुरी सेक्टर दो और व्यास कॉलोनी सेक्टर एक, दो एवं चार में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक पावर कट रहेगा।