पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स की उपस्थिति को लेकर कुलाधिपति गंभीर

स्टूडेंट्स की उपस्थिति को लेकर कुलाधिपति गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर कुलाधिपति गंभीर है। उन्होंने राज्य के 26 विश्वविद्यालयों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, राज्य के विश्वविद्यालय महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति को लेकर पूर्व में कुलाधिपति ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति को निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। कॉलेजों में दिसंबर, 2014 तक जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी से कम है, उनके खिलाफ विश्वविद्यालय की ओर से की गई कार्रवाई तथा कॉलेजों में नियमित मानकों से कम उपस्थिति देने वाले शिक्षक एवं इस संबंध में की गई कार्रवाई का वितरण कुलाधिपति ने मांगा है। वहीं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण निर्माण को लेकर अब तक किए गए प्रयास एवं उनके परिणाम के संबंध में भी कुलपतियों से रिपोर्ट मांगी गई है।