पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था प्रधान सीखेंगे लीडरशिप के गुर

संस्था प्रधान सीखेंगे लीडरशिप के गुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | माध्यमिक-उच्चमाध्यमिक स्कूलों के संस्था-प्रधानों को लीडरशिप के गुर सिखाएं जाएंगे। बीकानेर और चूरू जिले के चयनित 293 संस्था-प्रधानों को इस संबंध में मंगलवार से आदर्श विद्या मंदिर घड़सीसर में तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी एस.एस.भाटी ने बताया कि बीकानेर के 201 और चूरू जिले के 92 संस्था-प्रधान को जयपुर, सवाईमाधोपुर और बीकानेर के एमटी की ओर से स्कूलों में लीडरशिप के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान संस्था प्रधानों को स्कूलों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। 10 से 12 फरवरी तक चलने वाला यह प्रशिक्षण आवासीय होगा।