- Hindi News
- पंजीयन विभाग इस माह शनिवार को खुले रहेंगे मुद्रांक कार्यालय
पंजीयन विभाग - इस माह शनिवार को खुले रहेंगे मुद्रांक कार्यालय
बीकानेर | पंजीयनएवं मुद्रांक विभाग के अधीन आने वाले मुद्रांक कार्यालयों में फरवरी माह में सभी शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसी प्रकार मार्च माह में सभी शनिवार रविवार को कार्य दिवस घोषित किया गया है। ऐसा जन सामान्य को दस्तावेज पंजीयन की सुविधा देने के लिए स्टाम्प ड्यूटी की विशेष राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषिबाला श्रीमाली ने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने दस्तावेज पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क सम्बंधी कार्यों के साथ अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करवाना चाहते हैं तो वे इन अवकाश के दिनों भी अपना कार्य करवा सकते हैं।