- Hindi News
- 31 मार्च तक कर सकेंगे स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा
31 मार्च तक कर सकेंगे स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा
बीकानेर | विद्युतनिगम जोधपुर डिस्कॉम ने स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना को अब 10 जनवरी से 31 मार्च तक लागू कर दिया है। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. गौड़ ने बताया कि इस योजना में कृषक उसी कुएं पर दूसरी मोटर लगाकर भार वृद्धि कर सकते हैं। इस योजना में वे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन को हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है तथा उनका भार स्वीकृत भार से जांच के दौरान ज्यादा पाया जाता है तो उनसे कोई पेनल्टी राशि जमा लेकर केवल धरोहर राशि जमा कराकर लोड नियमित किया जाएगा। जिन कनेक्शनों में एक वर्ष की अवधि पूर्ण नहीं हुई है, उनसे धरोहर राशि के अलावा 2500 रुपए प्रति हार्सपावर अतिरिक्त भार की राशि जमा लेकर लोड का नियमन किया जा सकेगा।