निदेशक को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर | राजस्थानशिक्षक संघ आंबेडकर के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशक को 10 सूत्री मांग पत्र सौंप कर समस्या समाधान की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गोयल, जिलाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला के नेतृत्व में शिव शंकर चौधरी, लियाकत समेजा, रामचंद्र साध, जीवन प्रकाश मेघवाल, मोहन नैण, किशोर कड़ेला, मुलतान पंवार आदि के प्रतिनिध मंडल ने प्रमुख रूप से सीधी भर्ती, पदोन्नति से नियुक्तियां रोस्टर प्रणाली से करवाने सहित शिक्षक वर्ग के हितों की अन्य मांगें पत्र में शामिल की है।