पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांबिंग टीम को छका रहा तेंदुआ

कांबिंग टीम को छका रहा तेंदुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. लूणकरणसर में तीन महीने से घूम रहे तेंदुआ को अब क्षेत्र रास गया है। वह वहां से जाने को तैयार नहीं है। तीन दिनों से वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है मगर तेंदुआ टीम के पीछे-पीछे चल रहा है। टीम जिस ओर से आगे बढ़ती है वह घूमकर टीम के पीछे जाता है। यूं लगा रहा मानो तेंदुआ वन विभाग की टीम का पीछा कर रहा है।

दिक्कत यह रही है कि वह दिन में झाडिय़ों से बाहर नहीं निकलता और रात में टीम को तेंदुआ दिखाई देता मगर अंधेरे में निशाना नहीं लग पाता। एक रात तो टीम को तेंदुआ दिखाई भी दिया। शूट भी किया मगर रात का अंधेरा होने के कारण सही निशाना नहीं लग सका। रविवार को टीम के साथ आए चिकित्सक जोधपुर वापस रवाना हो गए, क्योंकि वहां के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ बीमार पड़ गई।
एक-दो दिनों चिकित्सक वापस जाएंगे लेकिन शूटर यहीं हैं। दो दिनों की तुलना में रविवार को अभियान फिर धीमा पड़ गया। वन अधिकारी अब दूसरी रणनीति बनाने में जुटे हैं लेकिन तीन महीने से आसपास घूम रहा तेंदुआ क्षेत्र भी नहीं छोड़ रहा। आरडी 303 के आसपास ही वह डेरा जमाए हैं। इस कारण टीम भी इसी क्षेत्र में घूम रही है। नहर के कारण आसपास पानी होने के कारण तेंदुआ को और दिक्कत नहीं हो रही। आसपास झाडिय़ां होने के कारण उसे छिपने के लिए भी पर्याप्त जगह मिल रही है।

ग्रामीणों ने छोड़ दी पगडंडी

तेंदुआ के भय से ग्रामीणों ने अब पगडंडियों पर चलना छोड़ दिया है। सीधे सड़क के रास्ते ही कहीं आ-जा रहे हैं। दरअसल पगडंडी के रास्ते वे शॉर्ट रास्ता जाने के लिए अधिक पसंद करते हैं मगर तीन महीने से तेंदुआ होने के कारण अब ग्रामीण भय से तो बच्चों को खेतों पर जाने दे रहे हैं और ही खुद उन रास्तों से जा रहे हैं।
रात में खेतों पर काम से अकेले जा रहे हैं। लूणकरणसर संवाददाता के मुताबिक ग्रामीणों का मुख्य ध्यान अब बच्चों और पशुओं पर अधिक है। अब तो बच्चों को गांव से बाहर भी नहीं जाने दे रहे हैं। कुछ लोग स्वयं बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। रात में खेतों पर झुंड में जा रहे हैं।

तेंदुआ के पद चिन्ह मिल रहे हैं। जहां से वनविभाग की टीम गुजर जाती है उसके पीछे ही तेंदुआ के निशान मिल रहे हैं। मतलब वह टीम के जाने के बाद वहां से गुजरा है। तलाशी अभियान जारी है। दिन में वह बाहर नहीं रहा इस कारण और परेशानी हो रही है। कोशिश जारी है।-रामनिवासकुमावत, डीएफओवन्यजीव