पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण डाक सेवकों से एकजुट होने का आह्वान

ग्रामीण डाक सेवकों से एकजुट होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन का मंडल स्तरीय सातवां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित हुआ।

माहेश्वरी भवन में आयोजित अधिवेशन में ग्रामीण क्षेत्र के डाक सेवकों की समस्याओं और मांगों पर विचार-मंथन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने ग्रामीण डाक कर्मियों की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डाक कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किया जाएगा।

संघ के राष्ट्रीय सहा.महासचिव राजेंद्र दिवाकर ग्रुप डी के सचिव लेखराज कुमावत ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को उनके कार्य के अनुरूप मानदेय मिला चाहिए। मंडल सचिव फूसाराम चौधरी और संगठन मंत्री राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण डाक सेवक अपना कार्य निष्ठा से कर रहे हैं। अधिवेशन में सचिव मक्खनलाल शर्मा, कोषाघ्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, पाली मंडल के अध्यक्ष गोविंद राम सेन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुरखाराम कुमावत, धीरेंद्र पाल सिंह भाटी, परिमंडल सहायक सचिव हरिराम जसोल आदि ने विचार रखे।

माहेश्वरी भवन में आयोजित अधिवेशन में डाक सेवकों की समस्याओं को बताते फूसाराम चौधरी।

विष्णुदत्त अध्यक्ष और मक्खनलाल सचिव

अधिवेशनके द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें विष्णुदत्त बिश्नोई को अध्यक्ष, मक्खनलाल शर्मा को सचिव, रतन सिहं अर्जुनदास उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश जोशी कोषाध्यक्ष और अशोक कुमार बिश्नोई को सहा.कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।