पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शहरभाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन से मिलेंगे। इसके लिए आचार्य ने मंत्री को पत्र लिख कर मिलने का समय आबंटित करने का आग्रह किया है। आचार्य ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सरदार पटेल मेडिकल कालेज का चयन करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य मंत्री को आभार ज्ञापित करते हुए पत्र लिखा है। साथ ही कालेज प्राचार्य डा आर बंब द्वारा डेढ़ सौ करोड़ रुपए के प्रस्ताव बना कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने पर उनकी सराहना की है। आचार्य ने पत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आभार प्रकट किया है कि पीबीएम अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विकसित करने के प्रस्तावों को अग्रेषित करने करने के लिए स्वीकार कर लिया है। आचार्य ने बताया कि प्रस्तावों पर अमल होने से पीडियाट्रिक सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांटेशन, उच्च स्तरीय न्यूरो सर्जरी आदि गंभीर इलाज के लिए रोगियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।