क्षत्रिय समाज के छात्र नेताओं का सम्मान
बीकानेर | गौरवसेनानी एसोसिएशन द्वारा क्षत्रिय समाज के उन युवाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने छात्र संघ चुनावों में विजय हासिल की। संयोजक से नि कर्नल हेम सिंह शेखावत ने बताया कि समारोह में समाज की प्रतिभा सरोज राठौड़ तथा चार छात्राओं 10 छात्र प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता ने प्रदान किए। अध्यक्षता डाॅ. मोती सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि ठा नरेंद्र सिंह तोलियासर, कर्नल वीर बहादुर सिंह, ठा अजीत सिंह, कर्नल मनोहर सिंह थे। संचालन उदयसिंह राठौड़ ने किया।
सरदार हॉल में सम्मानित क्षत्रिय समाज के छात्र नेता प्रतिभाएं।