पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता के लिए निरंतरता जरूरी

सफलता के लिए निरंतरता जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरकल्याण केंद्र द्वारा आचार्य तुलसी समाधि स्थल पर जैन स्नेह मिलन, प्रतिभा एवं रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मानिक चंद सुराना थे। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर चलते रहना, सतत प्रय|शील रहना सफलता की कुंजी है। अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेंद्र सेठिया ने की। उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए काम आए वह सफलता सार्थक बताई। विशिष्ट अतिथि आईपीएस डीआईजी बीएसएफ पीयूष मुरडिय़ा, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के सेशन न्यायाधीश एन पी भंडारी, सी एस लोढ़ा ने भी विचार व्यक्त किए।

संयोजक कांति चंद्र कोचर ने संस्था के 25 वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया। समारोह में डाॅ. धर्मचंद्र जैन, देवेंद्र कोचर, महेंद्र जैन, डाॅ. किशन लाल बोथरा, डाॅ. किरण नाहटा, संजय कोचर युवा मंच संयोजक ने विचार प्रकट किए। संस्था के रजत जयंती वर्ष पर 25 साल के कार्य चित्रों द्वारा दर्शाए गए।

अाचार्य तुलसी समाधि स्थल में मानिकचंद सुराणा का सम्मान करते जैन समाज के लोग।