\"रामकृष्ण उठ कहिए...\'
लालगढ़स्थित रामकृष्ण आश्रम में तीन दिवसीय रामचरितमानस प्रवचन समारोह का समापन रविवार को हुआ। रामकृष्ण आश्रम वाराणसी के स्वामी निखिलात्मानंद महाराज ने ‘रामराज्य की स्थापना’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि रामराज्य की स्थापना राम और भरत ने मिलकर की। उन्होंने बताया कि रामराज्य की स्थापना के लिए ही श्रीराम का जन्म हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.हेमंत कुमार पांडे, ओम सिंह इंदा, अभिषेक चौहान ने माल्यार्पण कर स्वामी निखिलात्मानंद का स्वागत किया। आश्रम के राजाराम पांडे ने ‘रामकृष्ण उठ कहिए भौर’ भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उप सचिव कैलाश सिंह पंवार, निर्मल कुमार, डॉ.प्रभा भार्गव, राम सिंह चौहान, सुरेंद्र गहलोत आदि शामिल हुए।