पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंद घर आनंद भयो...

नंद घर आनंद भयो...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | रामदेवजी मंदिर, पुरानी गिन्नाणी में आयोजित भागवत कथा सप्ताह के तहत रविवार को छप्पन भोग लगाया गया। कथा वाचक पं पवन कुमार दाधीच ने इंद्र यज्ञ, गोवर्धन पूजा आदि प्रसंगों की विवेचना की। गोवर्धन झांकी भी सजाई गई। दूसरी ओर, एमडीवी कालोनी में आयोजित कथा में नंदोत्सव मनाया। कृष्ण जन्म की बधाइयां गाई। कथा वाचक लक्ष्मण पारीक ने गो, गंगा, भारत माता की रक्षा का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य एवं माइंस एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश चूरा थे। वक्ताओं ने श्राद्ध पक्ष में भागवत का महत्व बताया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहयोग किया। वहीं दूसरी ओर रमा रमण जागृति संस्थान द्वारा भीनासर में आयोजित संगीतमयी भागवत कथा आयोजन में रमते राम महाराज ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जून संसार की सेवा के लिए मिलती है। कथा के आरंभ में यजमानों ने पूजन और आरती करवाई। पूर्णाहुति पर मुरली मनोहर मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई।