मटका गली से तीन साल की बच्ची का अपहरण
रेलवेस्टेशन के पीछे मटका गली से रविवार सुबह तीन साल की एक बच्ची लापता हो गई। कोटगेट पुलिस थाने में बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने संदिग्ध अपहरणकर्ता का स्कैच जारी किया है।
भाजपा महिला मोर्चे की नेता मीना आसोपा के घर काम करने वाले भगवान दास बाल्मीकि की पुत्री लक्ष्मी सुबह साढ़े सात बजे अपने दो भाइयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। आसोपा के तीन पालतू श्वान भी उनके साथ ही खेल रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी वहां से अचानक लापता हो गई। उसके भाइयों शोर मचाया तो भगवान दास और उसकी प|ी संजू बाहर आए। आस-पास लक्ष्मी को खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मीना आसोपा ने कोटगेट थाने फोन किया। कुछ ही देर में सीआई संजय बोथरा मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी राजेश यादव भी पहुंच गए। शहरभर में सभी एसएचओ को सूचना देकर बच्ची की तलाश शुरू करवा दी लेकिन रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिली। कोटगेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसी टीवी कैमरा में कैद तस्वीरों को भी देखा लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। कोटगेट एसएचओ संजय बोथरा ने बताया कि दिनभर खोजबीन के बाद रात को भगवान दास की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जिले में पुलिस के अलग-अलग दल बनाकर बच्ची की तलाश की जा रही है। होटल, सराय, स्टेशन, बस स्टैंड आदि सभी स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
पता लगाने पर 50 हजार का इनाम
भाजपामहिला मोर्चा की नेता मीना अासोपा ने बच्ची का पता बताने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। आसोपा ने बताया कि बच्ची को सही सलामत घर पहुंचाने या उसका पता बताने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा।
संदिग्ध का स्कैच जारी
कोटगेटपुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच जारी किया है, जिसे घटना के समय मटका गली में देखा गया था। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे आसोपा भवन के सामने हुई थी, जहां एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने देखा था।
लक्ष्मी
घटना के बाद मौके पर जमा लोग।
रेलवे स्टेशन से मई में हुआ था एक बालिका का अपहरण
बीकानेररेलवे स्टेशन से 24 मई को दस साल की एक बालिका का अपहरण हो चुका है। जीआरपी आज तक उसका पता नहीं लगा सकी। बिहार निवासी मुसाहब महतो मजदूरी के लिए परिवार सहित गुजरात जा रहा था। यहां से उसे ट्रेन बदलनी थी। उस