आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
बीकानेर | गंगाशहरपुलिस थाने में दर्ज मारपीट के एक मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौधरी कॉलोनी निवासी गणेश श्रीमाली ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। श्रीमाली ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।