ट्रेनों में 15 दिन चलेंगे अतिरिक्त कोच
क्रिसमसऔर सर्दी की छुटि्टयों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर से चलने वाली चार ट्रेनों में 15 दिनों तक एक-एक सैकंड एसी का एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम रजनीशकुमार ने बताया कि बीकानेर-दादर एक्सप्रेस (12489/12490) में 16 से 31 दिसंबर तक, बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में (12495/12496) में 18 दिसंबर से दो जनवरी 2015 तक अतिरिक्त काेच लगाया जाएगा। बीकानेर-बांद्रा (22473/22474) में 22 से 30 दिसंबर तक और बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस (14709/14710) में 21 से 31 दिसंबर तक अतिरिक्त सैकंड एसी कोच लगाया जाएगा।
बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला में कल सैकंड कम थर्ड एसी कोच लगेगा
रेलप्रशासन ने यात्री भार को देखते हुए 14 दिसंबर को दिल्ली-सराय रोहिल्ला गाड़ी (12458) में एक सैकंड मय थर्ड एसी अतिरिक्त काेच लगाने का निर्णय लिया है। एक अतिरिक्त कोच लगने से 56 यात्रियों को राहत मिलेगी। इसमें 24 बर्थ मिलेगी। थर्ड एसी की 32 बर्थ मिलेगी। इससे गुडगांव, लुहारु, रेवाड़ी, चूरू रतनगढ़ के यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं 13 को एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
कविताओं से बताया ऊर्जा संरक्षण का महत्त्व
बीकानेर | उत्तर-पश्चिमरेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से मनाए जा रहे ऊर्जा सप्ताह में शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण पर कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया।