सेवादल ने बताया सकुशासन का एक वर्ष
बीकानेर | एकतरफ भाजपाई सरकार के एक वर्ष का जश्न मना रही है दूसरी ओर कांग्रेस सेवादल ने एक फोल्डर जारी कर सरकार का एक वर्ष का कुशासन बताया। फोल्डर में 12 बिंदुओं पर फोकस किया गया है। सेवादल के मुख्य संगठक राजकुमार किराडू, विमल भाटी, आनंदसिंह सोढ़ा, कैलाश पारीक, प्रहलाद सिंह मार्शल, तोलाराम सियाग सहित तमाम नेता मौजूद थे। फोल्डर में जिन बिंदुओं पर सवाल उठाए गए उसमें मेगाफूड पार्क, प्रशासनिक पद रिक्त हाेने, रेल फाटक की समस्या, 24 घंटे बिजली देने का वादा, पीने के पानी की समस्या, डूंगर-एमएस कॉलेज जैसी समस्याओं को उठाया गया है। राजकीय डँूगर महाविद्यालय के छात्रंघ उपाध्यक्ष रामनिवास जाट ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के महासचिव जिला उर रहमान आरिफ ने भाजपा सरकार के कार्यों की आलोचना करते कहा कि भाजपा ने पूरे वर्ष बीकानेर के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
सरकार की विफलताओं के फोल्डर का विमोचन करते सेवादल के पदाधिकारी।