बीकानेर | शनिवार को जयपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए शहर और देहात के कार्यकर्ता जयपुर रवाना हुए। शहर से सभी छह मंडलों से अलग-अलग बसें रवाना हुई।
कुछ नेता निजी वाहनों से गए। जूनागढ़, जस्सूसर, रानीबाजार, गंगाशहर, पुराना शहर और नयाशहर मंडल अध्यक्षों ने अलग-अलग बसें रवाना की। रात आठ से नौ बजे के बीच बसें और जयपुर रोड पर सभी छह मंडलों की बसें एक साथ हुई।
देहात से भी दर्जनों बसें और निजी वाहनों से कार्यकर्ता जयपुर गए। देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि तहसील और मंडलवार बसें रवाना हुई लेकिन जयपुर रोड पर सभी बसें एक साथ होंगी। जयपुर में बीकानेर की बसें एक साथ प्रवेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को जयपुर में सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
(जयपुर के लिए रवाना होते भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता।)