पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा कल बीकानेर आएंगे

वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा कल बीकानेर आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वनएवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार रिणवा 14 दिसंबर को बीकानेर आएंगे। राज्यमंत्री सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। वहीं राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। राज्यमंत्री सुबह 11.30 बजे करणी नगरी में 33/11 केवी सब स्टेशन का लोकापर्ण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वेटरनरी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में रणभेरी पार्ट दो तथा संदीप री ओळयू पुस्तक का विमोचन करेंगे तथा संदीप पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे राज्य मंत्री रिणवा नवलगढ़ के लिए रवाना होंगे। उधर, शुक्रवार को अतिरिक्ति जिला कलेक्टर प्रशासन राजेश कुमार चौहान ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में लगने वाली प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।