पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में पिछड़ा प्रदेश का विकास

एक साल में पिछड़ा प्रदेश का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भाजपासरकार अपने एक साल के कार्यकाल का जश्न मना कर प्रदेशवासियों को भ्रमित कर रही है। पिछले एक साल में प्रदेश विकास के रास्ते पर चलने की बजाय पिछड़ा है।

यह कहना है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का। सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा, वसुंधरा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की घोषणाओं को हमेशा गलत बताया लेकिन अब तक उन्हें बंद नहीं किया क्योंकि वे सही थी। इससे प्रदेश की जनता को राहत ही मिली। वसुंधरा ने योजनाएं गलत बताते हुए बस माहौल बनाया। सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना अभी तक अधूरी पड़ी है जबकि सरकार अपने एक साल का जश्न मना रही है। इतना ही नहीं सरकार ने 09 से 20 फरवरी तक भरतपुर, 19 से 27 जून तक बीकानेर, 16 से 25 अगस्त तक उदयपुर संभाग का दौर कर लोगों की समस्याओं के निस्तारण का ढकोसला पीटा लेकिन आज हॉस्पिटलों, सड़कों और जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर कहानी खुद ही बयां कर रहे हैं। प्रदेश में प्रसूताओं की मौत हो रही है। बेरोजगारी, अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। सरकार ने किसानों से 24 घंटे बिजली, सिंचाई के लिए पानी देने का वादा तो किया लेकिन अब भी किसानों को महज चार घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में सरकार द्वारा जश्न मनाना प्रदेशवासियों को चिढ़ाने के समान है।

स्वार्थ के चलते प्रदेश में लागू हो रहा है पीपीपी मॉडल

बीकानेर।वसुंधरा सरकार अपने स्वार्थ के चलते प्रदेश में पीपीपी मॉडल लागू कर रही है। इससे प्रदेश के विकास की बजाय बेरोजगारी बढ़ेगी। यह आरोप लगाया है नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने। अपने आरोप में डूडी ने कहा, करोड़ों रुपए के लाभ में चल रही आरएसएसएमएल को छह टुकड़ों में बांटने पर आमदा सरकार लोगों का निवाला छीनने का प्रयास कर रही है इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।