पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार जुआरी गिरफ्तार ~3,490 बरामद

चार जुआरी गिरफ्तार ~3,490 बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर |गंगाशहर थानापुलिस ने शिववैली के पास जुआ खेलते चार जनों को गिरफ्तार कर 3,490 रुपए बरामद किए है। गंगाशहर पुलिस थाना के एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि गोगागेट स्थित वाल्मिकी बस्ती निवासी हेमचंद वाल्मिकी, मिठुलाल वाल्मिकी, राकेश वाल्मिकी और छाेटूलाल वाल्मिकी शुक्रवार दोपहर तीन बजे शिववैली के अंदर एक दीवार के पास जुआ खेल रहे थे। गंगाशहर पुलिस थाने के हैड कानिस्टेबल भानीराम सिहाग को मुखबीर के जरिये इस संबंध में सूचना मिली।





इत्तला मिलने पर हैड कानिस्टेबल भानीराम सिहाग मौके पर पहुंचे तो चारो आरोपी ताश पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने चारों जुआरियों को गिरफ्तार कर 3,490 रुपए और ताश जब्त की है।