पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू महासम्मेलन चार जनवरी को, प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त

हिंदू महासम्मेलन चार जनवरी को, प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदू महासम्मेलन चार जनवरी को, प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त

बीकानेर | विश्वहिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विहिप बीकानेर महानगर में चार जनवरी को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य वक्ता विहिप के केन्द्रीय मंत्री सुरेंद्र जैन होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के मद़्देनजर शुक्रवार को विहिप की महानगर कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री ईश्वर के सान्निध्य में हुई। बैठक में प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमें बाबूसिंह राजपुरोहित को गंगाशहर प्रखंड, ऋषिराज रामावत को लक्ष्मीनाथ प्रखंड, ऋषिराज सिंह भाटी को करणी माता प्रखंड, सुभाष जोशी को नागणेचीजी प्रखंड, सूरजमाल सिंह नीमराणा को मार्कण्डेय प्रखंड, अरविंद ऊभा को दाऊजी प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये प्रभारी प्रखंड स्तर पर कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता को सुनिश्चित करेंगे। शुल्कघटाने की मांग

बीकानेर | एसएफआईके बैनर तले छात्रों ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम उप कुलसचिव बिट्ठल बिस्सा को सात सूत्री मांगों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा शुल्क कम करने, विवि कैंपस में ओर संकाय शुरू करने, छात्र परामर्श केन्द्र, विवि के पास बस स्टैंड सुविधा, खेल मैदान, भगतसिंह पार्क बनवाने, परीक्षा भवन के पास बाहर से जाने वाले छात्रों के लिए विश्राम गृह शौचालय की सुविधा आदि मांग की।

ज्ञापन देने वालों में सुनील पूनिया, राधाकिशन, कीर्ति शर्मा, राजकुमार, मुकेश आदि शामिल थे।