बीकानेर | डाक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य डाकघर के आगे मंडल डाककर्मियों का रात्रिकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष फूसाराम चौधरी ने कहा कि बीकानेर मंडल में डाक सहायक संवर्ग में स्टॉफ की कमी चल रही है। जिस कारण कार्यरत डाक सहायकों को रविवार का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि डाककर्मियों की समस्याओं को कई बार मंडल प्रशासन के समक्ष रखा गया है। बावजूद इसके इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ।