- Hindi News
- यातायात में बाधक बन रहे ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट
यातायात में बाधक बन रहे ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट
बीकानेर | ईदगाहबारी के पास, नत्थूसरगेट, विश्वकर्मा गेट आदि स्थानों पर यातायात में बाधक बन रहे ट्रांसफार्मर को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में सेक्टर अधिकारियों से ट्रांसफार्मर का सर्व कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं शहर की सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था एवं पाइप लाइन लीकेज आदि की मॉनिटरिंग में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए गए है। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों की बैठक में सेक्टर अधिकारियों को पूर्ण सजगता के साथ निरीक्षण कार्य करने एवं रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने पुष्करणा स्टेडियम के पास, मुक्ताप्रसाद नगर, गोगागेट, गोस्वामी चौक आदि क्षेत्रों में एकत्रित कचरे के ढेरों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। वहीं जैन कॉलेज, पारीक चौक, तिलक नगर, सट्टा बाजार, रानी बाजार, पब्लिक पार्क आदि क्षेत्रों सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करवाने के लिए निर्देश दिए।