विवेकनाथ महाराज की बरसी कल
बीकानेर | नत्थूसरबास के पास स्थित श्री नवलेश्वर मठ के पूर्व मूल अधिष्ठाता योगी विवेकनाथ महाराज की 46वीं बरसी धार्मिक आयोजनों के साथ रविवार को मनाई जाएगी। मठ के महंत योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में शनिवार को बरसी की पूर्व संध्या पर भजन सत्संग होगा। मठ के योगी संत प्रहलादनाथ ने बताया कि सुबह समाधि पूजन, अभिषेक, शृंगार, आरती एवं सामूहिक शिव पाठ सहित प्रवचन होगा।
हॉटएयर बैलूनिंग आज
बीकानेर | नेशनलएडवेंचर फाउंडेशन के राजस्थान चैप्टर बीकानेर की ओर से शनिवार को नाल में हॉट एयर बैलूनिंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। पर्वतारोही मगन बिस्सा के निदेशन में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन एयर ऑफिसर कमांडिंग स्टेशन नाल संजय भटनागर करेंगे।
अध्यक्षता ग्रुप कैप्टन राजेश जोशी करेंगे।