विभिन्न स्थानों से उठवाया कचरा मलबा
बीकानेर | स्वच्छराजस्थान सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर काफी समय से पड़े कचरा मलबे को उठवाया गया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सर्किल एक से नौ तक रांगड़ी चौक के आसपास का क्षेत्र, लोहारों की रोड, लक्ष्मीनाथ मंदिर क्षेत्र, छीपा मस्जिद क्षेत्र, शीतला गेट के अंदर का क्षेत्र, डारो का मोहल्ला, सर्वोदय बस्ती, ताजियों की चौकी क्षेत्र, रानीबाजार मैन रोड, औद्योगिक क्षेत्र, समता नगर, बांठिया स्कूल चौक, भीनासर, भैरूंजी मंदिर, लालगढ़ स्टेशन, रामपुरा आदि क्षेत्रों मं पुराने पड़े कचरे मलबे को चिह्नित करते हुए कचरा उठवाया तथा नालों नालियों की सफाई करवाकर सिल्ट उठवाई गई। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रभारी व्यवस्था एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम के लिए शुक्रवार को करीब 36 किलो प्लास्टिक कैरी बैंग जब्त की गई। वहीं श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ ने सागर रोड स्थित भूमि मैन रोड पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता सप्ताह के तहत चलाए गए अभियान में सहयोग किया। महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. मोहनलाल जाजड़ा ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम में एडवोकेट जगदीश शर्मा, के.के. शर्मा, मगन पाणेचा, पूर्व पार्षद सांकेत शर्मा, कर्मचारी नेता बनवारी शर्मा, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, मनीष जाजड़ा आदि ने भागीदारी निभाई।