बीकानेर। सहकारी साख समितियां एंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को बीकानेर संभाग के पैक्स कर्मचारियों का धरना अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय नेहरू सहकार भवन पर दिया गया। धरने में बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू हनुमानगढ़ जिलों के सभी पैक्स कर्मचारियों ने भाग लिया।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजभान सिंह आमेरा ने प्रमुख शासन सचिव (सहकारिता) को भेजे ज्ञापन में पैक्स कर्मियों का सेवा कैडर (बैंककर्मी या राज्यकर्मी) निर्धारित कर तदनुसार एकरूप वेतनमान, भत्ते, सुविधाएं सुरक्षित सेवा शर्तों का निर्धारण किए जाने, अविलंब पूर्व निर्धारित वेतनमान 5200-20200 महंगाई भत्ते के भुगतान पर लाभ के 60 प्रतिशत की शर्त को विलोपित कर वेतनमान महंगाई भत्ते का भुगतान सुनिश्चित किए जाने, वर्षों से कार्यरत सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को नियमित कर वेतनमान लागू किए जाने, चिकित्सा सुविधा, अवकाश, सेवानिवृत्ति पर नियमानुसार पीएफ, ग्रेच्युटी पेंशन का भुगतान किए जाने, सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष किए जाने के एकरूप, स्पष्ट शर्त-रहित आदेश किए जाने, पैक्स-मिनी बैंक कर्मियों कारोबार को बैंकिंग संस्थाओं की तरह बीमा-सुरक्षा सुविधा उपलब्ध करवाई जाने आदि की मांग की।
धरने पर बीकानेर यूनियन के जिलाध्यक्ष भैराराम, उपाध्यक्ष महावीर
सोनी, कैलाश, मोहनलाल, चूरू के जिलाध्यक्ष शिवराज भाखर, सचिव प्रेमराज शर्मा, हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव गिरधारीलाल, श्रीगंगानगर के ओमप्रकाश, रायसाहब स्वामी सहित बड़ी संख्या में पैक्स कर्मचारी धरने पर बैठे।
धरने पर बैठे सहकारी साख समितियों के सदस्य।
- प्रमुख शासन सचिव- सहकारिता को भेजा सात सूत्री मांग पत्र।